उत्तराखंड लोअर पीसीएस: भर्ती में तेजी न आने से अभ्यर्थी परेशान, आयोग ने 328 को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया

0
utatarakhada-lka-sava-aayaga_ada189ae429c39587059607d313a86d5_copy_956x538

अमीषा भट्ट

उत्तराखंड लोअर पीसीएस-2024 भर्ती की धीमी रफ्तार को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इंटरव्यू शेड्यूल और सीमित अभ्यर्थियों को बुलाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए युवाओं ने प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) 2024 के साक्षात्कार कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि आयोग ने 413 में से 328 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया है। बाकी कब बुलाए जाएंगे, पता नहीं। इस कारण ये भर्ती 2027 तक पूरी होने का अनुमान है।जारी समय-सारणी के तहत जुलाई में केवल तीन दिन 27-29 जुलाई ही इंटरव्यू रखे गए हैं।

इस सुस्त रफ्तार पर सवाल उठाते हुए अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग में हाल ही में नए अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति के बाद अब सदस्यों की संख्या पांच हो गई है। ऐसे में आयोग आसानी से चार इंटरव्यू बोर्ड का गठन कर सकता है।

यदि प्रतिदिन चार बोर्डों में साक्षात्कार कराए जाएं तो यह प्रक्रिया महज आठ से दस दिनों में पूरी हो सकती है।इसके अलावा, अभ्यर्थियों ने उपकारापाल और आबकारी निरीक्षक जैसे पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल) अलग से कराए जाने का भी विरोध किया है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले युवाओं का कहना है कि अपर पीसीएस 2024 की तर्ज पर इंटरव्यू के ठीक अगले दिन ही फिजिकल कराया जाना चाहिए ताकि उन्हें बार-बार हरिद्वार न दौड़ना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!