मासिक अपराध गोष्ठी में उत्तराखंड पुलिस के दिवंगत अधिकारियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0
IMG-20260723-WA0018_copy_717x538

अमीषा भट्ट

अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के सख्त तेवर

अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, PRAGATI Dashboard एवं CCTNS Portal के माध्यम से डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने हेतु दिए कड़े निर्देश।

आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*बैठक के शुभारंभ से पूर्व जनपद टिहरी गढ़वाल में तैनात रहे उप निरीक्षक स्व. विनोद कुमार शर्मा तथा जनपद देहरादून में तैनात रहे अभिसूचना निरीक्षक स्व. मनोज मनराल के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों दिवंगत अधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की।

श्रद्धांजलि उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इसके उपरांत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 36 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “Employee of the Month” घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन, जनसेवा, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली बनाए रखने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अपराध समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई की जाए। अपराधियों पर कठोर अंकुश लगाने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक विवेचक की प्रगति की नियमित समीक्षा करने पर विशेष बल दिया गया।

उन्होंने PRAGATI Dashboard एवं CCTNS Portal के प्रभावी उपयोग के माध्यम से डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म का पूर्ण उपयोग करें, जिससे अपराध नियंत्रण, विवेचना, अपराधियों की निगरानी एवं पुलिसिंग की कार्यक्षमता में और अधिक सुधार हो सके।अपराध गोष्ठी में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—

आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन प्लान तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद में संचालित सभी विशेष अभियानों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियानात्मक कार्यवाहियों में और अधिक प्रभावशीलता लाने के निर्देश दिए गए।

PRAGATI Dashboard के माध्यम से लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

CCTNS Portal पर सभी सूचनाओं एवं अपराध संबंधी डाटा का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन सुनिश्चित करते हुए डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

CCTNS, साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन एवं साइबर शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के साथ साइबर फ्रॉड में धनराशि की शीघ्र रिकवरी हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में संवेदनशील, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराते हुए ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, नशे में वाहन संचालन एवं अन्य यातायात उल्लंघनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

NDPS अधिनियम के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब एवं नशा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

जघन्य एवं विशेष श्रेणी के अपराधों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक विवेचना का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं, पुनर्विवेचनाओं, पार्ट पेंडिंग, राजस्व पुलिस से प्राप्त विवेचनाओं एवं अन्य लंबित प्रकरणों का गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Zero FIR एवं e-Zero FIR का समयबद्ध एवं नियमानुसार पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक शिकायत पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

न्यायालय से प्राप्त सम्मन, वारंट एवं अन्य न्यायालयीय आदेशों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

CIU, ANTF, NDPS एवं अन्य विशेष इकाइयों द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई पर बल दिया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित भ्रामक, भड़काऊ एवं आपत्तिजनक सामग्री पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

महिला शिकायतों, काउंसलिंग एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निस्तारण की समीक्षा की गई।

विवेचकों को TABS एवं अन्य डिजिटल विवेचना उपकरणों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों पर आधारित विवेचना करने के निर्देश दिए गए।

i-RAD App/Web Portal पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा निर्धारित समयावधि में अपलोड करने तथा दुर्घटना विश्लेषण को प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने कहा कि आगामी कांवड़ मेला-2026 का सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील, मित्रवत एवं उत्तरदायी व्यवहार करते हुए उत्तराखंड पुलिस की सकारात्मक एवं जनोन्मुखी छवि को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी टिहरी श्री चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी चंबा श्री महेश चंद्र लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, सीओ अंडर ट्रेनिंग श्री आदित्य तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा श्री अमित कुमार, वाचक एसएसपी श्री प्रविंद्र सिंह रावत, पीआरओ श्री प्रवीन बर्त्वाल सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!