ऑपरेशन प्रहार: वारंटियों पर टिहरी पुलिस का लगातार प्रहार, एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

0
IMG-20260724-WA0021_copy_404x538

अमीषा भट्ट

जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त विवेक भद्री पुत्र पुरुषोत्तम दत्त, निवासी ग्राम कठुली, पोस्ट मदन नेगी, चौकी पीपलडाली, कोतवाली नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल के विरुद्ध माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नई टिहरी द्वारा फौजदारी वाद अंतर्गत धारा 138 एन.आई. एक्ट में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम ने दिनांक 23 जुलाई 2026 को अभियुक्त को उसके निवास स्थान ग्राम कठुली से गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

जनपद पुलिस न्यायालयों से जारी आदेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।गिरफ्तार अभियुक्तविवेक भद्री पुत्र पुरुषोत्तम दत्तनिवासी ग्राम कठुली, पोस्ट मदन नेगी, चौकी पीपलडाली, कोतवाली नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल।पुलिस टीमउप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह नेगीमुख्य आरक्षी आशीष सैनीआरक्षी गिरीशटिहरी पुलिस की अपीलजनपद पुलिस आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर देने की अपील करती है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!