कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश– श्वेता चौबे
अमीषा भट्ट
जिलाधिकारी श्रीमती निकिता खंडेलवाल एवं एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने ढालवाला, भद्रकाली, जानकी सेतु, राम झूला, लक्ष्मण झूला, पार्किंग स्थलों एवं तपोवन क्षेत्र का किया संयुक्त निरीक्षण, सभी विभागों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश*आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती निकिता खंडेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने आज संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग एवं मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ढालवाला, भद्रकाली, जानकी सेतु, राम झूला, लक्ष्मण झूला, विभिन्न पार्किंग स्थलों तथा तपोवन क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कांवड़ मेला ड्यूटी में लगाए गए पुलिस, प्रशासन, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन, परिवहन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग बेहतर समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकसएसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति पर तत्काल पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने सभी कैमरों की कार्यशीलता की नियमित जांच करने तथा आवश्यकता वाले स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।*ड्रोन कैमरों से होगी हवाई निगरानी*मेला क्षेत्र, प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों, घाटों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार हवाई निगरानी की जाएगी। ड्रोन से प्राप्त लाइव फीड के आधार पर भीड़ के दबाव, यातायात की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल निर्णय लेकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।*यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था रहेगी सुव्यवस्थित*संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों, डायवर्जन प्वाइंट, बैरिकेडिंग एवं पैदल मार्गों का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को पार्किंग से गंतव्य तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए तथा यातायात को निर्बाध बनाए रखने के लिए सभी डायवर्जन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।*घाटों, पुलों एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता भद्रकाली, जानकी सेतु, राम झूला एवं लक्ष्मण झूला जैसे संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता*जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, खोया-पाया केंद्र, सूचना केंद्र, आपातकालीन सेवाओं एवं सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई*एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
टिहरी पुलिस की अपील*टिहरी पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस कर्मी अथवा डायल 112 पर दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल कांवड़ मेला-2026 का आयोजन सुनिश्चित किया जा सकता है।
