डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने संभाली कमान
अमीषा भट्ट
हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चमगादड़ टापू क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
