एसएसपी टिहरी के निर्देशन में लंबगांव पॉक्सो मामले में नामजद आरोपी दिवाकर डिमरी गिरफ्तार

0
IMG-20260729-WA0003_copy_251x538


अमीषा भट्ट……

*लंबगांव थाने से संबंधित पॉक्सो मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार*

नाबालिग पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना लंबगांव में बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान पीड़िता के धारा 180 व 183 बीएनएसएस के कथनों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 28.07.2026 को नामजद अभियुक्त दिवाकर डिमरी पुत्र दिनेश डिमरी, निवासी ग्राम देवल, थाना लंबगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!