हेमंत द्विवेदी के आश्वासन पर खत्म हुई ढोल वादकों की भूख हड़ताल, विधायक आशा नौटियाल ने जूस पिलाकर कराया अनशन समाप्त

0
IMG-20260808-WA0054_copy_717x538

अमीषा भट्ट

रिपोर्ट – हरीश मैठाणी ऊखीमठ

बाबा केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर पर बैठे ढोल वादको का अनिश्चितकालीन भूल हड़ताल हुआ समाप्त खबर रुद्रप्रयाग/ ऊखीमठ बाबा केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर पर बैठे ढोल वादको का अनिश्चितकालीन भूल हड़ताल हुआ समाप्त बता दें कि अपनी पांच मांगों को लेकर स्थानीय ढोल वादको के द्वारा शुक्रवार को बाबा केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का फैसला लिया गया था वहीं जिसमें 6 परिवारों से विरेन्द्र लाल, विजय लाल, विजयपाल, राजू लाल, व सतेश्वरी देवी द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर वेतन बढ़ोतरी और नियमतीकरण और अन्य मांगों को लेकर मजबूरण भगवान के परिसर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे

वहीं शनिवार को केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कम्पूराण बाबा केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में ढोल वादको के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में शामिल हुए और उन्होंने समस्त धरना प्रदर्शन कर रहे ढोल वादको को विडियो ग्राफी के जरिए आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगों को अगले महीने मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में रखी जाएगी और बहुत जल्द इसका समाधान किया जाएगा वहीं केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि समस्त ढोल वादको की मांग जायज है

और जो उनकी मांग है उसमें से उनकी वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी साथ ही उनको मंदिर समिति द्वारा रहने के लिए एक कमरा दिया जाएगा अध्यक्ष ने कहा कि अगले महीने मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में यह सभी मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा व वार्ड नम्बर एक गांधीनगर के सतपाल जो पूर्व में भगवान मददमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के साथ ढोल वादक में गया था और उनकी हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था उनके परिवार को भी उचित धनराशि व लाभ मिलेगा साथ ही समस्त ढोल वादको की नियुक्ति को लेकर बोर्ड बैठक में शाशन प्रशासन व सरकार को उनकी रिक्ति भेजी जाएगी जिससे व सभी ढोल वादको को नियमिकरण कर सके वहीं ढोल वादक विरेन्द्र लाल व विजय लाल ने भी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी जी के बातो पर भरोसा करते हुए अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को निरस्त कर दिया है

वहीं केदारनाथ की विधायक आशा नोटियाल द्वारा सभी ढोल वादको को जूस पिला कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को निरस्त किया गया इस मौके पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कम्पूराण,नव निर्वाचित सभासद चन्द्रमोहन उखियाल, ढोल वादक राजू लाल, विजयपाल, सतेश्वरी देवी, व समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed