डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जयंती एवं दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, समाजसेवा और एकता का दिया संदेश

0
IMG-20261101-WA0018_copy_717x538_1

अमीषा भट्ट


ऋषिकेश : 1 नवंबर 2026

महाराजा अग्रसेन परिवार (रजि.), ऋषिकेश द्वारा देर रात देहरादून रोड स्थित महाराजा अग्रसेन जयंती एवं दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर महाराजा अग्रसेन को नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया एंव सभी को दीपावली की शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक समिति की ओर से डॉ. अग्रवाल का शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महोत्सव के अंतर्गत अग्रसेन ज्योति, रामायण चौपाई पाठ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रामायण के विभिन्न पात्रों पर आधारित मंचन तथा समाज के बुजुर्गों के साथ संस्मरण साझा करने जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन वैभव गर्ग ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाजसेवा, समानता, सहयोग और समरसता का अनुपम उदाहरण है। उनका एक रुपया-एक ईंट का सिद्धांत सामाजिक एकजुटता और परस्पर सहयोग की ऐसी प्रेरणा देता है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने हनुमान लीला का शानदार मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही ऋषिकेश निवासी नैना के राज्य कर अधिकारी बनने पर उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजीव मोहन अग्रवाल ने समाज की एकता और आपसी सहयोग पर जोर देते हुए सभी से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, अशोक गुप्ता, नरेश गोयल, कृष्ण कुमार सिंघल, अजय गुप्ता, नरेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अजय गर्ग, दिनेश अग्रवाल, सुदामा सिंघल, बसंत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed