परिवहन सचिव रविनाथ रमन ने इलेक्ट्रिक बसों और चार्जिंग स्टेशनों की प्रगति का लिया जायजा, रूट रेशनलाइजेशन पर दिए निर्देश

0
IMG-20260810-WA0038_copy_380x538

अमीषा भट्ट

सचिव / आयुक्त परिवहन श्री रविनाथ रमन महोदय द्वारा आज आरटीओ कार्यालय देहरादून में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनायी गई स्पेशल पर्पस व्हीकल का अनुश्रवण लिया गया ।
साथ ही देहरादून एवं हरिद्वार में बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशंस की वस्तुस्थिति देखी व कार्यवाही संथा को टाइम लाइन के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया ।


उक्त में महोदय द्वारा व्लेक्ट्रिक बसेस व अन्य बसों के देहरादून की 100 एवं हरिद्वार की 37 के रूट रेशनलाइज़ेशन के लिए निर्देशित किया गया , जिसमे छोटे रूट्स पर फोकस रहे और फ्रीक्वेंसी ज्यादा रहे । मुख्य उद्देश्य है कैसे लोगों को प्रेरित किया जाए कि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का उपयोग करें ।

उसके उपरांत सचिव महोदय द्वारा आरटीओ ऑफिस में वाहन में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एवं सारथी में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को बारीकी से सिस्टम पर देखा ।

महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि कार्यालय में आने वाले आवेदकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो और मिल भूत सुविधाएं जैसे पानी , टॉयलेट आदि उपलब्ध रहे ।

निरीक्षण के समय :
अपर परिवहन सचिव श्रीमती रीना जोशी , अपर परिवहन आयुक्त श्री एस के सिंह , उप आयुक्त परिवहन श्री सुनील शर्मा , आरटीओ प्रशासन देहरादून संभाग श्री संदीप सैनी , आरटीओ प्रवर्तन देहरादून संभाग सुश्री अनीता चमोला , जीएम रोडवेज श्री पवन मेहता , श्री दीक्षित जी एआरटीओ प्रशासन देहरादून चक्रपाणि मिश्रा , एआरटीओ हरिद्वार निखिल शर्मा एवं श्रीमती नेहा झा व स्मार्ट सिटी एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed