दलीप सिंधी और राजीव मित्तल के नेतृत्व में ‘मिस फैशन दीवा’ में दिखा फैशन, स्टाइल और आत्मविश्वास का जलवा

0
IMG-20260814-WA0014_copy_807x538

अमीषा भट्ट

‘मिस फैशन दीवा’ में प्रतिभागियों ने बिखेरा स्टाइल और आत्मविश्वास

फैशन सेंस, व्यक्तिगत स्टाइल, रैंप वॉक और संपूर्ण व्यक्तित्व के आधार पर हुआ मूल्यांकन

देहरादून 15 अगस्त : सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत ‘मिस फैशन दीवा’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने शानदार फैशन सेंस, व्यक्तिगत स्टाइल, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।

‘मिस फैशन दीवा’ में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके फैशन सेंस, आउटफिट चयन, स्टाइलिंग, रंगों और परिधानों के संतुलित संयोजन, ग्रूमिंग, रैंप वॉक, मंचीय प्रस्तुति, आत्मविश्वास तथा संपूर्ण व्यक्तित्व के आधार पर किया गया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने अंदाज में फैशन को प्रस्तुत करते हुए यह संदेश दिया कि व्यक्तिगत शैली केवल पहनावे तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति भी है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की इस क्षमता को भी परखा गया कि वे अपने चुने हुए परिधान और लुक को मंच पर कितने आत्मविश्वास और सहजता के साथ प्रस्तुत करती हैं। पर्सनल स्टाइल, फैशन की समझ, रचनात्मक सोच और मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता को भी मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया।

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने कहा कि मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की अलग-अलग प्रतिभाओं और खूबियों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मिस फैशन दीवा’ प्रतिभागियों के लिए अपनी फैशन समझ, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले से पहले आयोजित किए जा रहे विभिन्न चरण प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को और निखारने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस फैशन दीवा 2025 कृतिका सेमवाल, मिस फैशन दीवा 2025 राधिका आनंद, साईं फैशन डिजाइन एकेडमी की डायरेक्टर राधा कपूर और फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, स्टाइल और आत्मविश्वास का बारीकी से मूल्यांकन किया।

ग्रैंड फिनाले के लिए छात्राएं तैयार कर रहीं खास परिधान

कार्यक्रम के दौरान साईं फैशन डिजाइन एकेडमी की डायरेक्टर राधा कपूर ने बताया कि एकेडमी की टीचर काजल गुप्ता के नेतृत्व में छात्राएं मिस उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले के लिए विशेष रूप से ड्रेस डिजाइन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छात्राएं अपनी फैशन डिजाइनिंग की समझ, रचनात्मकता और मेहनत के जरिए प्रतिभागियों के लिए आकर्षक एवं विशेष परिधान तैयार कर रही हैं।

इन छात्राओं में शिखा, अंजलि, कीर्ति, गार्गी, दिया, सिमरन, वैष्णवी, दीपा राय, मंतशा, अंशिका, सविता, सुमैया, सृष्टि, पूजा, गुरप्रीत, मानसी, तन्नू, प्रियंका, तन्वी, निर्मला, सिमरन रावत, सिमरन परमार, इशिका, स्वाति पटियाल, शिखा राणा, रिया और विनिका सहित कई प्रतिभाशाली छात्राएं शामिल हैं।

इन छात्राओं द्वारा तैयार किए जा रहे परिधान मिस उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले में फैशन और डिजाइनिंग की रचनात्मकता को एक अलग अंदाज में प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी एवं राज कौशिक का विशेष सहयोग रहा।

मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न चरणों और सब-कॉन्टेस्ट के बाद चयनित प्रतिभागी अगस्त माह के अंत में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा, फैशन सेंस, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी। ‘मिस फैशन दीवा’ सब-कॉन्टेस्ट ने ग्रैंड फिनाले से पहले प्रतिभागियों को अपनी अलग शैली और व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed