एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में शान से लहराया तिरंगा, पुलिस कार्मिकों को दिलाया राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा का संकल्पएसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में शान से लहराया तिरंगा, पुलिस कार्मिकों को दिलाया राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा का संकल्प

0
IMG-20260815-WA0011_copy_807x538

अमीषा भट्ट


टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पुलिस कार्यालय नई टिहरी सहित जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों में भी पूरे उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया ध्वजारोहण।

टिहरी पुलिस के 25 पुलिस कार्मिक “रजत जयंती पदक” से अलंकृत।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में जनपद टिहरी गढ़वाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। पुलिस लाइन चंबा, पुलिस कार्यालय नई टिहरी सहित सभी थाना-चौकी परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया गया।

पुलिस लाइन चंबा में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने किया ध्वजारोहण*

पुलिस लाइन चंबा में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने सलामी लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

इस अवसर पर एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

टिहरी पुलिस के 25 कार्मिक “रजत जयंती पदक” से सम्मानित*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 25 पुलिस कार्मिकों को “रजत जयंती पदक” से अलंकृत किया गया। एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने स्वयं पदक प्रदान कर उनके उत्कृष्ट सेवाभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की तथा सभी को बधाई दी।

पुलिस कार्यालय नई टिहरी एवं समस्त थाना-चौकियों में भी फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज*

🔷 पुलिस कार्यालय नई टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी ध्वजारोहण कर पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

एसएसपी ने पुलिस परिवार के साथ साझा की स्वतंत्रता दिवस की खुशी

एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने पुलिस कार्मिकों को स्वयं मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं तथा सभी को शुभकामनाएं दीं।

🇮🇳 टिहरी पुलिस का संकल्प

“शहीदों के बलिदान को नमन, राष्ट्रसेवा का संकल्प—
जनसुरक्षा, जनसेवा और कानून-व्यवस्था के लिए टिहरी पुलिस सदैव तत्पर।”

*टिहरी पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed