उत्तराखंड क्रांति दल ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने किया ध्वजारोहण

0
IMG-20260815-WA0015_copy_717x538

अमीषा भट्ट

सेवा में,
संपादक/ संवाददाता/ छाया चित्रकार /प्रिंट मीडिया/
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/ सोशल मीडिया/ वेब पोर्टल

महोदय/महोदया,
उत्तराखण्ड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यालय में आज 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दल के मा० केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुकरेती जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर मा० केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प है। उत्तराखण्ड क्रांति दल स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों और उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जल, जंगल और जमीन पर यहां के मूल निवासियों के अधिकार, युवाओं को रोजगार, पलायन पर प्रभावी रोक, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था तथा प्रदेश के संसाधनों पर उत्तराखण्ड के हितों की रक्षा दल की प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य निर्माण की मूल भावना को मजबूत करते हुए उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भरए भ्रश्टाचारमुक्त एवं सशक्त राज्य बनाने के लिए दल जनता के बीच मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

कार्यक्रम में दल के केन्द्रीय पदाधिकारी, जिला एवं महानगर पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं उत्तराखण्ड के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन स्वतंत्रता से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed