देव चंद उत्तराखण्डी ने क्षेत्रवासियों से एकजुटता और अनुशासन बनाए रखने का किया आह्वान

0
IMG-20260815-WA0017_copy_717x538

अमीषा भट्ट


संपादक/ संवाददाता/ छाया चित्रकार /प्रिंट मीडिया/
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/ सोशल मीडिया/ वेब पोर्टल


आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को राजेश्वर नगर फेज-2 में हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी द्वारा 9ः30 वजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम के उपरान्त समिति की एक महत्वपूर्ण वार्शिक आम बैठक समय 10 बजे षुरू की गई, जिसमें कॉलोनी के विकास, जनसमस्याओं एवं समिति की आगामी कार्ययोजना को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष देव चंद उत्तराखण्डी द्वारा निम्न बिन्दुओं पर सभी को अनुपालन करने की अपेक्षा की।

  1. समिति की मासिक बैठकों में सभी सम्मानित सदस्य अपनी भागीदारी एंव उपस्थिती सुनिष्चित करें ।
  2. सामाजिक, सामुदायिक एवं सांस्कृतिक सद्भावना बनाये रखनें में सहयोग करें।
  3. पड़ोसी का सहयोग कर समिति के सहयोग में अपनी सहभाग्यता सुनिष्चित करें।
  4. समिति के प्रत्येक कार्यक्रमों में स्वेक्षा से आगे आकर अपने कार्यकुषलता का परिचय दें।
  5. समिति का मासिक अषंदान, अग्रिम अथवा समय पर देनें का कष्ट करें।
  6. अपनें सभी वाहनो के लिए समिति द्वारा जारी सुरक्षा स्टीकर अवष्य लें।
  7. किरायेदारों का पुलिस वैरिफिकेषन किया जाना अनिवार्य है, तथा उन्हें भी अपनें वाहनों के लिए सुरक्षा स्टीकर लेना होगा, जो कि कालौनी छोड़ने पर रद्द करवाना आवष्यक होगा।
  8. प्रवेष द्वार पर (बाहर व अन्दर) कोई भी वाहन पार्क न करें। कालौेनी के अन्दर कोई भी वाहन सड़क पर पार्क न करें। दूसरों की समस्यायों का अवष्य ध्यान रखें ।
  9. कॉलौनी के अन्दर कोई भी व्यावसाहिक वाहन पार्क नहीं किया जायेगाा। कालौनी के अन्दर ओवर स्पीड से बचें। यदि कोई है तों उसकी सूचना तुरन्त सुरक्षा गार्ड तथा सुरक्षा समिति को दें।
  10. सड़कों अथवा अन्य किसी भी स्वरूप में अतिक्रमण से बचें व भविष्य में सरकार द्वारा अतिक्रमण पर की जाने वाली कार्यवाही के लिये आप स्वयं उŸारदायी होगें ।
  11. कामवाले, दूध वाले, पेपर वाले, तथा अन्य दैनिक काम करने वालों का मो0 न0 गेट पर सुरक्षा गार्डस को अवष्य अवगत करायें।
  12. कुत्ते पालना व्यक्तिगत शौक है परन्तु उसका रजिस्ट्रषन अवषय करवा लें। कालौेनी में किसी भी प्रकार से डॉग वाईट के मुद्दे मंे नही होने चाहिये।
  13. झूठा खाना या गार्बेज सड़क अथवा खाली प्लाटों में न डालनेें दें, गन्दगी न होनें दें।
  14. किसी भी प्रकार की सामाजिक/सार्वजनिक असुविधाओं/षिकायतों व अपने घरो के सामने बिजली के खराबी इत्यादि की सूुचना प्रबन्धकारणी को अवष्य सूचित करें ।
  15. जागरूक नागरिक/सदस्य के रूप में सद्भाव का परिचम देते हुये एकजुटता को बनायें रखें।
  16. अफवायें फैलानें तथा टिप्पणी करनें से बचें। घमण्ड व अहंकार का त्याग करें।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि राजेश्वर नगर फेज-2 के विकास एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करेगी। बैठक में आपसी समन्वय एवं जनसहभागिता के माध्यम से क्षेत्र को बेहतर बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर समिति के कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed