एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस की कार्रवाई, डोईवाला में सट्टा खिलाते युवक को रंगेहाथ पकड़ा

0
IMG-20260809-WA0023_copy_538x538

अमीषा भट्ट

*अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

*अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से सट्टे में लगाई गई नगदी व सट्टे में प्रयुक्त सामग्री हुई बरामद*

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 दिये गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 15/08/2026 को सौंग नदी पुलिस के पास, डोईवाला से एक अभियुक्त खुशाल सिंह पुत्र श्री सुरज सिंह को सट्टे की खाईबाडी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर अभियुक्त से अवैध सट्टे के कारोबार से अर्जित नगदी 1720/-रु0 तथा सट्टा पर्ची/ पैन बरामद की गई।  अभियुक्त विरूद्ध  कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 241/2026  धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया.

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

खुशाल सिंह पुत्र श्री सुरज सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र-20 वर्ष मूल पता- ग्राम भेहर (अलीपुर), थाना- नहटौर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- 1720/-रु0 नगद
2-  सट्टे में प्रयुक्त सामग्री

*पुलिस टीम :-*

1- हे0का0 सुधीर सैनी
2- का0 वीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed