SSP टिहरी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

0
IMG-20260818-WA0004_copy_404x538

अमीषा भट्ट

प्रेस नोट
पुलिस कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल
दिनांक:- 17-08-2026

*ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई—02 वारंटी गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशों पर ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली नई टिहरी एवं कोतवाली चंबा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंटों के संबंध में 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा फौजदारी वाद संख्या 1577/22, धारा 138 NI Act में जारी गैर जमानती वारंट के संबंध में अभियुक्त अनुज अग्रवाल, निवासी शास्त्री नगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली चंबा पुलिस द्वारा फौजदारी वाद संख्या 03/2026 में जारी गिरफ्तारी वारंट के क्रम में अभियुक्त सुमन नेगी, निवासी ग्राम म्यूंडा, प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल को चंबा बाजार से गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटी

1. अनुज अग्रवाल, निवासी शास्त्री नगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

2. सुमन नेगी, निवासी ग्राम म्यूंडा, प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी चंबा।

टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed