श्रीनगर मेयर आरती भंडारी 10 पार्षदों संग भाजपा में शामिल, सीएम धामी की मौजूदगी में थामा दामन

0
IMG-20260819-WA0009-720x375-1_copy_1024x533

अमीषा भट्ट

श्रीनगर नगर निगम में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने अपने पति एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी के साथ देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ श्रीनगर के 10 पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा कार्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में आरती भंडारी के नेतृत्व में पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा।

मेयर सहित 10 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से श्रीनगर नगर निगम में भाजपा की राजनीतिक स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed