बसंत विहार में पुलिस मुठभेड़: आकाश उर्फ तमंचा पैर में गोली लगने से घायल, चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260819-WA0002_copy_717x538

अमीषा भट्ट

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में देर रात्रि हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी आकाश उर्फ तमंचा के पैर में गोली लग गई।


घायल बदमाश को तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी 14 अगस्त को बसंत विहार क्षेत्र में वृद्ध महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का आरोपी बताया जा रहा है।


मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की एक्टिवा स्कूटी तथा चेन स्नैचिंग की घटना में लूटी गई चेन बरामद की है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी के विरुद्ध बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed