डॉ. अमित राय की सराहना में उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर की बड़ी सफलता, 700 ग्राम रक्त से भरा गर्भाशय निकालकर बचाई महिला की जान

0
IMG-20260819-WA0084_copy_404x538

अमीषा भट्ट

*उप जिला अस्पताल में जटिल ऑपरेशन सफल, 700 ग्राम का रक्त से भरा गर्भाशय निकाला*

टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत नरेंद्रनगर के उपजिला अस्पताल नरेंद्रनगर में चिकित्सकों की टीम ने करीब 2.5 घंटे तक चले एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव और निचले पेट में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची महिला की आवश्यक जांचों के बाद गर्भाशय की सर्जरी की गई।

ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने करीब 700 ग्राम वजन का रक्त से भरा हुआ गर्भाशय सफलतापूर्वक निकाला। जटिलता को देखते हुए ऑपरेशन के दौरान पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया।

सर्जिकल टीम का नेतृत्व डॉ. वर्षा पवार ने किया, जबकि जनरल सर्जन डॉ. दीपाशा वर्मा ने ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अनुराग अग्रवाल और डॉ. शिवानी ने मरीज को सामान्य बेहोशी देकर नियंत्रित श्वसन एवं वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ एनेस्थीसिया प्रबंधन किया। ऑपरेशन थिएटर टीम में गीता सिस्टर और अमित वार्ड बॉय भी शामिल रहे।

CMS डॉ. अमित राय ने सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर्निया, हाइड्रोसील, गॉलब्लैडर सहित अन्य सर्जिकल ऑपरेशन भी शुरू किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

CMS ने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं और सर्जिकल सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पूरी चिकित्सकीय एवं OT टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed