उत्तराखंड में भाजपा का बढ़ा कुनबा: गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में विलय, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया स्वागत

0
Screenshot_20260827_201942_WhatsApp_copy_937x538

अमीषा भट्ट

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन को एक और बड़ी मजबूती मिली है। गोरखा समाज के बीच खासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिक दल ‘गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट’ ने औपचारिक रूप से भाजपा में अपना विलय कर लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम शाही और उनके सभी पदाधिकारियों का विधिवत पार्टी में स्वागत व अभिनंदन किया।​प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के भाजपा में शामिल होने से प्रदेशभर में संगठन को एक नई ताकत और मजबूती मिलेगी।​महेंद्र भट्ट ने कहा, “उत्तराखंड का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां गोरखा समुदाय बड़ी संख्या में न रहता हो। चाहे देहरादून हो, पिथौरागढ़, चमोली या टिहरी, हर जिले में गोरखा समाज का अहम स्थान और प्रभाव है।

” उन्होंने आगे कहा कि गोरखा समुदाय के इस प्रमुख राजनीतिक दल का भाजपा में विलय हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह का विषय है।​इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख नेता मौजूद रहे। फ्रंट के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए आगामी समय में भाजपा को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed