जिलाधिकारी आशीष भटगांई से मिले ब्रिगेडियर गौतम पठानिया, सीमांत पिथौरागढ़ में सड़क-संचार और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर मंथन

0
IMG-20260829-WA0020_copy_959x538

अमीषा भट्ट

पिथौरागढ़, 29 अगस्त 2026 (सूवि)

भारतीय सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, 119 बटालियन के कमांडर ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशीष भटगांई से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में जिला प्रशासन एवं भारतीय सेना के मध्य आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सीमांत जनपद की सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क एवं संचार व्यवस्था, मोबाइल कनेक्टिविटी तथा अन्य सामरिक महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सीमांत क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं विभिन्न विषयों के प्रभावी समाधान के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रशासन एवं सेना के बीच बेहतर तालमेल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों में आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!