मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चम्पावत के 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार, 1.86 करोड़ की मंजूरी

0
IMG-20260829-WA0019_copy_648x538

अमीषा भट्ट

*पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को मिली बड़ी सौगात, जनपद के 05 प्रमुख स्थलों पर स्थायी शौचालयों के निर्माण एवं उच्चीकरण को 1.86 करोड़ रूपये की स्वीकृति*

*पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को मिलेंगी बेहतर मूलभूत सुविधाएं*

*मा. मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चम्पावत’ की दिशा में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को मिल रहा विस्तार*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों और आदर्श जनपद  चम्पावत में पर्यटन सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। सचिव, पर्यटन, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जनपद चम्पावत के अंतर्गत विभिन्न 05 प्रमुख स्थलों पर स्थायी शौचालयों के निर्माण एवं उच्चीकरण कार्यों के लिए 185.96 लाख रूपये (एक करोड़ 85 लाख 96 हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके सापेक्ष 92.98 लाख रूपये की धनराशि भी अवमुक्त की गई है। इससे पर्यटन स्थलों एवं प्रमुख आवागमन वाले क्षेत्रों में पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप जनपद में पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। स्थायी शौचालयों के निर्माण एवं उच्चीकरण से पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, सुविधा एवं आकर्षण में वृद्धि होगी तथा यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट ने बताया स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत छतार पुल, चम्पावत के समीप 05 सीट सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए 47.10 लाख रुपये , रीठा साहिब के समीप 08 सीट सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए 50.50 लाख रूपए , पंचेश्वर रोड, लोहाघाट में 08 सीट सुलभ शौचालय के उच्चीकरण के लिए 30.08 लाख रूपये , पाटी में राज्य मार्ग संख्या-10 के समीप 08 सीट सुलभ शौचालय के उच्चीकरण के लिए 30.34 लाख रूपये तथा लोहाघाट बस स्टैण्ड में 06 सीट शौचालयों के उच्चीकरण के लिए 27.94 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि इन कार्यों से जनपद के प्रमुख पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास पर्यटकों की सुविधा के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!