सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बारिश के हालात की समीक्षा की, कहा—संवेदनशील स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

0
Screenshot_20260830_145209_WhatsApp_copy_956x538

अमीषा भट्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मौसम और बारिश की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार हो बारिश को लेकर सीएम धामी का कहना है की यह समय उत्तराखंड के लिए संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण है।

सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन समेत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद भी हालात की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर और ग्लेशियल झीलों से जुड़े संभावित खतरों पर भी काम किया जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम संबंधी घटनाएं बढ़ रही हैं। पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में हुई आपदा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद घटना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed