राहुल गांधी पर FIR तत्काल वापस लो, खड़गे जी के अपमान करने वालों पर तत्काल FIR दर्ज करो” — अभिनव थापर

0
IMG-20260831-WA0028_copy_303x538

अमीषा भट्ट

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों के संघर्ष और प्रयासों से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकजुटता की मजबूत नींव तैयार की है। आज जब सभी समाज के लोग साथ बैठकर, साथ खाकर और एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ जैसी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और समाज को बांटने वाली मानसिकता का प्रतीक है। इस घटना से पूरे समाज में रोष है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय दलितों, वंचितों और गरीबों की आवाज उठाने वाले श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई।

अभिनव थापर ने कहा कि हल्द्वानी के जिस थाने में श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई, उसी थाने में इस प्रकरण को लेकर 18 तारीख से शिकायत लंबित है, लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह दोहरा रवैया कई गंभीर सवाल खड़े करता है और भाजपा की समाज को बांटने वाली मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ कानूनी, लोकतांत्रिक और सड़क—तीनों स्तरों पर मजबूती से संघर्ष करेगी।

अभिनव थापर ने स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी जी पर दर्ज FIR तत्काल वापस ली जाए। साथ ही, रामलीला मैदान में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ का आयोजन कर उनका अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर तत्काल FIR दर्ज की जाए तथा पूरे प्रकरण में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed