डीएम मनीष कुमार ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, डायलिसिस यूनिट व आपातकालीन सेवाओं को जल्द बेहतर करने के निर्देश

0
IMG-20260906-WA0109_copy_956x538

अमीषा भट्ट

चंपावत 06 सितम्बर 2026, सूवि।

*जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण; जांचीं आपातकालीन सेवाएं*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने रविवार को जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डायलिसिस सेंटर में स्थापित की जा रही आधुनिक मशीनों एवं आवश्यक उपकरणों की कार्य प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि डायलिसिस यूनिट से संबंधित सभी शेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का निरीक्षण किया और वहां अटेंडेंट्स से बातचीत कर जानकारी ली।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को को कहा कि आपात स्थिति में आने वाले प्रत्येक मरीज को त्वरित और संवेदनशील व्यवहार के साथ बेहतर उपचार प्रदान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह हयांकी ने जिलाधिकारी को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में चल रहे विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सीसीयू के शेष कार्यों में गति लाते हुए सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाए।

इस दौरान जिला अस्पताल के कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!