डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा

0
IMG-20260915-WA0013_copy_809x538

अमीषा भट्ट

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को प्रभावी रूप से लागू करने, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

आगामी विधानसभा चुनाव, कुंभ मेला, चारधाम यात्रा और प्रमुख धार्मिक आयोजनों को लेकर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी और फेक न्यूज, डीपफेक व अफवाहों के तत्काल फैक्ट-चेक पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!