अभियंता दिवस पर यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ने दी शुभकामनाएँ।

0
IMG-20260915-WA0012_copy_529x538

अमीषा भट्ट


देश के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को मनाए जाने वाले अभियंता दिवस पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने सभी अभियंताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।


उन्होंने कहा कि अभियंता अपने तकनीकी ज्ञान, नवाचार, दूरदृष्टि और समर्पण के माध्यम से विकास की नई राह प्रशस्त करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक विविधताओं वाले राज्य में विभिन्न संरचनात्मक एवं अन्य विकास गतिविधियों में अभियंताओं का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जलविद्युत क्षेत्र में भी अभियंताओं का योगदान ऊर्जा सुरक्षा, आधारभूत संरचना के विकास और सतत विकास की दिशा में विशेष महत्व रखता है।


श्री अजय कुमार सिंह ने यूजेवीएनएल के अभियंताओं एवं समस्त कार्मिकों के निरंतर सहयोग और सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से निगम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।


उन्होंने सभी अभियंताओं एवं उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!