विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना

0
IMG-20260917-WA0010_copy_807x538

अमीषा भट्ट

शस्त्रों और वाहनों की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

आज दिनांक 17/09/2026 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा जी की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा अर्चना के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए सभी पुलिस कर्मियों के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों की भी पूजा-अर्चना करते हुए बताया कि शस्त्र एवं वाहन ही हमारी कार्य क्षमता के मुख्य आधार हैं, जो जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी पूजा करना हमारी गौरवशाली परंपरा और सम्मान का प्रतीक है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला/सदर/डोईवाला/यातायात सहित पुलिस लाईन्स के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त थानों, चौकियों में भी विधिवत पूजा- अर्चना कर शस्त्रों तथा वाहनों की पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed