हरक सिंह रावत ने अग्निवीरों के भविष्य को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले—‘खोखले दावे बंद करे सरकार’

0
Screenshot_20260917_161953_WhatsApp_copy_962x538

अमीषा भट्ट

अग्निवीरों के भविष्य को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, गणेश गोदियाल बोले— ‘खोखले दावे बंद करे सरकार’

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अग्निवीरों के पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए सरकार के पास आखिर क्या ठोस कार्ययोजना है। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में पहले बैच के करीब साढ़े चार हजार अग्निवीर जल्द सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, जबकि सरकार ने उन्हें पुनः सेवायोजित करने का वादा किया था।

अब तक इस दिशा में कोई स्पष्ट नीति या रूपरेखा सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल हवा-हवाई बातें और खोखले दावे कर रही है। गोदियाल ने मांग की कि सरकार स्थिति स्पष्ट करे कि वह इन युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कब और क्या योजना लागू करेगी, साथ ही चेताया कि कांग्रेस युवाओं से जुड़ी इस गंभीर चिंता को लगातार प्रमुखता से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed