विकासनगर में नए यमुना घाट पहुंचे सीएम धामी, 25 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण, विपक्ष पर साधा निशाना

0
saema-thhama_e7b677e4a720dbe17c8602c5ea29f37b_copy_1024x459

अमीषा भट्ट

सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया कि कालसी के पौराणिक स्वरूप को वापस लौटना है। आज वह संकल्प पूरा हो रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिपुर कालसी स्थित नए यमुना घाट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां जमुना धाम स्थित माता यमुना की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरंतर बिना थके देश की सेवा की। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा। प्रदेशभर में विभिन्न सेवा कार्य के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने भी आज उन्हें यमुना घाट के प्रथम चरण के कार्य के लोकार्पण का अवसर मिला। उन्होंने कहा घाट का लोकार्पण और माता यमुना की मूर्ति का अनावरण सामान्य घटना नहीं है। उन्होंने स्थिति देखी थी।

कहा कि उन्होंने संकल्प लिया कि कालसी के पौराणिक स्वरूप को वापस लौटना है। उन्होंने कहा कि आज वह संकल्प पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि। उन्होंने कहा हरिपुर वह स्थान हुआ करता था जहां से यमुना में स्नान पर चारधाम यात्री यात्रा शुरू करते थे। उन्होंने कहा यहां अशोक शिला और अश्वमेध स्थल है। यमुना, टोंस और नोरा नदी का संगम स्थल है। यमुना में स्नान से लोगों को साढ़े साती से भी मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed