वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस का प्रहार लगातार जारी

0
IMG-20260915-WA0008_copy_615x538_1

अमीषा भट्ट


दिनांक: 20.09.2026

थाना मुनि की रेती पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में 03 नशा तस्कर गिरफ्तार

420 ग्राम अवैध चरस एवं 05.01 ग्राम स्मैक बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में थाना मुनि की रेती पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम ने दिनांक 19/20.09.2026 की रात्रि में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

कपटीयाल मोड़, ढालवाला से अभियुक्त विनीत भट्ट (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 104/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

तपोवन बैरियर के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-14M-1273 में सवार अभियुक्त सलमान (34 वर्ष) एवं मनीष नेगी (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 420 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 105/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्तगण
1- विनीत भट्ट पुत्र किशन लाल भट्ट निवासी निकट pwd तिराहा नगरपालिका कॉलोनी, मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल (उम्र 34 वर्ष)
(अभियुक्त से 5.01 ग्राम स्मैक बरामद)
2- सलमान पुत्र स्व0 रामपाल निवासी ग्राम भंडार दिन घर थाना समालखा जनपद पानीपत (उम्र 34 वर्ष) हाल पता लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश
3- मनीष नेगी पुत्र श्री उदय सिंह निवासी कोथली, थाना नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष*

बरामदगी:
➡️ 05.01 ग्राम अवैध स्मैक
➡️ 420 ग्राम अवैध चरस
➡️ 01 मोटरसाइकिल

पुलिस टीम — थाना मुनि की रेती

1.उपनिरीक्षक आशीष रावत, चौकी प्रभारी ढालवाला
2.उपनिरीक्षक प्रवीन रावत, चौकी प्रभारी तपोवन
3.हे0का0 नंदकिशोर थपलियाल
4.हे0का0 29 विजय प्रताप
5.हे0का0 73 सतेंद्र

ANTF टीम

1.उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, प्रभारी एएनटीएफ
2.का0 206 नज़ाकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed