एसएसपी STF के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार का इनामी हत्यारोपी सौरव उर्फ बिट्टू बागपत से गिरफ्तार

0
IMG-20260920-WA0079_copy_412x538

अमीषा भट्ट

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,
स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखण्ड

प्रेस रिलीज़ | दिनांकः 20-09-2026

*उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई*

*वर्ष 2024 के हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार*

*थाना कनखल, जनपद हरिद्वार में दर्ज हत्या के अभियोग में लंबे समय से फरार चल रहा था अभियुक्त।*

*STF द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा सक्रिय गैंग/गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु STF टीमों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना कनखल, जनपद हरिद्वार में पंजीकृत मु0अ0सं0 337/2024, धारा 302, 201, 120बी, 34 IPC में वांछित एवं लंबे समय से फरार चल रहे ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड STF की टीम द्वारा प्रभावी पतारसी-सुरागरसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

*घटना का विवरण*

वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास, शिष्य विशम्बर दास, उम्र करीब 73 वर्ष, की हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना में कुल 06 अभियुक्त प्रकाश में आए थे, जिनमें से 04 अभियुक्तों को जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू एवं एक अन्य अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी तथा गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा ₹50,000/- का इनाम घोषित किया गया था।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ* के निर्देशन में टीम द्वारा अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू की लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से गिरफ्तारी हेतु सूचना संकलित की जा रही थी। टीम द्वारा विकसित की गयी सूचना, प्राप्त इनपुट पर STF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इनामी अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू को उसके गांव टीकरी, थाना दोघट, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

सौरव उर्फ बिट्टू पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम टीकरी, थाना दोघट, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश उम्र करीब 37 वर्ष।

*STF टीम*

1. निरीक्षक अबुल कलाम

2. उ0नि0 नरोत्तम सिंह बिष्ट

3. अ0उ0नि0 हितेश कुमार

4. हे0का0 संजय कुमार

5. हे0का0 देवेंद्र ममगई

6. हे0का0 वीरेंद्र नौटियाल

7. हे0का0 बिजेन्द्र चौहान

8. का0 अनिल कुमार

9. का0 मोहन असवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed