विधायक विनोद चमोली ने वेद सिटी और ओम सिटी में सड़क-नाली निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
अमीषा भट्ट
देहरादून।
विद्या विहार वार्ड के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की ओर से वेद सिटी और ओम सिटी की आंतरिक सड़कों एवं नालियों का निर्माण कार्यों का शिलान्यास1 माननीय धर्मपुर विधायक श्रीमान विनोद चमोली जी ने किया। धर्मपुर विधायक ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि अब इन दोनों इलाकों में सड़कें बनने के साथ ही इस इस क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम भी ठीक होग

श्रीमान धर्मपुर विधायक विनोद चमोली जी ने सोमवार को विद्या विहार वार्ड में विकास के कामों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली जी ने बताया कि इस वार्ड में ओम सिटी और वेद सिटी नए इलाके हैं।इसलिए इन इलाकों में अब ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों का काम रह गया था। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव पर इन योजनाओं को भी मंजूरी दी।

इस योजना से इस पूरे इलाके में चार से पांच हजार के बीच की आबादी को लाभ मिलेगा। श्रीमान धर्मपुर विधायक ने ये भी बताया कि वेद सिटी और ओम सिटी में 4.89 किलोमीटर तक की लंबाई में सड़क और नालियों के निर्माण के काम होने है।

जिसमें करीब 244.39 का बजट विभाग से स्वीकृत। यहां मौजूद जनता से श्री धर्मपुर विधायक ने कहा कि जनता की समस्या का निराकरण करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर भाजपा से स्थानीय पार्षद रमेश चन्द्र गौड जी भी रहे।
