दूरस्थ नीड़ बूथ पर पहुंचे जिलाधिकारी, मतदाता सूची एवं सत्यापन कार्य का लिया जायजा

0
IMG-20261019-WA0067_copy_1024x538

अमीषा भट्ट

चम्पावत, 19 अक्टूबर 2026, सूवि।

कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे, सूची की शुद्धता पर दिया जोर

आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान केंद्र की आवश्यक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के मतदेय स्थल संख्या-82, आंगनबाड़ी केंद्र नीड़ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन कर नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाताओं के सत्यापन की जानकारी ली। साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान केंद्र की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीएलओ श्रीमती मीना पाण्डेय ने बताया कि बूथ पर कुल 648 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त फॉर्म-6 के माध्यम से 8 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं तथा फॉर्म-8 के माध्यम से 3 मतदाताओं के नाम एवं पते संबंधी विवरण में आवश्यक सुधार किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन रखने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में उनके नाम एवं अन्य विवरण का सही दर्ज होना आवश्यक है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रकाशित मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम, पता तथा अन्य विवरण अवश्य जांच लें। नाम छूटने अथवा किसी विवरण में त्रुटि मिलने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करें।

मतदाता सूची में पहली बार नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने अथवा किसी नाम को शामिल किए जाने पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 तथा विवरण में सुधार या निवास स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के वोटर्स सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस दौरान उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, डीएचओ योगेश भट्ट, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी,ग्राम प्रधान निर्मला पाण्डेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed