SSP STF के निर्देश पर कार्रवाई, आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20261021-WA0017_copy_1024x478

अमीषा भट्ट

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड, देहरादून
दिनांकः 21 अक्टूबर, 2026

*उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

*युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी।*

*तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा।*

*हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF उत्तराखण्ड द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के दृष्टिगत STF/ANTF की सभी यूनिटों को बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में STF/ANTF टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में मौजूद काले रंग के बैग से 1108 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान युसुफ पुत्र तौसीफ, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्रीन व्यू, दून गली, मालसी, देहरादून मूल निवासी बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह हिमाचल प्रदेश के कसोल क्षेत्र से चरस लेकर देहरादून आया था। बरामद चरस का ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण किया गया, जिसमें चरस होने की पुष्टि हुई। अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
युसुफ पुत्र तौसीफ उम्रः 22 वर्ष निवासीः ग्रीन व्यू, दून गली, मालसी, देहरादून, मूल निवासी- पटना, बिहार

*बरामदगीः*
01 किल 108 ग्राम चरस

*एसटीएफ/एएनटीएफ टीम*
1.निरीक्षक भवानी शंकर पंत
2.उपनिरीक्षक दीपक मैठानी         
3.का0 रवि पंत                           
4.का0 प्रदीप कुमार                  
5.का0 दीपक नेगी                  
*पुलिस टीम थाना क्लेमनटाउन टाउन*
1.उ.नि. विवेक भण्डारी
2.कान्स. रणवीर शाह

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड की अपील*
SSP, STF उत्तराखण्ड द्वारा छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपील की गई कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा युवाओं को नशे से दूर रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। युवाओं से अपील है कि नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल न हों। यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed