अशोक थापा अध्यक्ष, योगेश महामंत्री बने
सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (रजि) के नवीनीकरण के लिए रविवार को चुनाव कार्यक्रम के तहत चुनाव संचालन समिति की देखरेख में बनखंडी स्थित रामलीला प्रांगण में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक थापा, महामंत्री पद पर योगेश कालरा और कोषाध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक थापा ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द जाएगा। रामलीला के सफल और भव्य आयोजन के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर रोहिताश पाल, हरिराम अरोड़ा, राजीव कालरा, सिमरन उप्पल, सुरेश चंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।.Rishikesh
