ऋषिकेश रेल हादसे में आठ के खिलाफ चार्जशीट, लोको पायलट हटाया, सात और कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच और इंजन हादसे का शिकार हो गए थे। इस दौरान कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। मामले में ऑपरेटिंग, सीएनडब्ल्यू और लोको अनुभाग के आठ कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था। शुरुआती जांच के आधार पर लोको पायलट को हटा दिया गया है।
ऋषिकेश रेल हादसे में रेलवे विभाग की ओर आठ कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। साथ ही लोको पायलट को हटाकर चंदौसी भेज दिया गया है। इसी महीने शेष कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
