खेत में उतरे मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ किया कृषि कार्य, दिया जैविक खेती का संदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपने आवास पर खेत में उतरकर कृषि कार्य किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं टिलर चलाया और खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डाली। उनकी मां भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने किसानों के परिश्रम को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक हो सकती है।
