सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- SIR अभियान पूरी तरह पारदर्शी, विपक्ष बेवजह फैला रहा भ्रम

0
Screenshot_2026-07-30-13-59-07-43_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7~2_copy_983x538

अमीषा भट्ट

स्लग- मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी घमासानएंकर-

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है।

करीब 19 लाख मतदाताओं के फॉर्म में त्रुटियां सामने आने और चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए आशंका जताई है कि इससे उनके वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।

विपक्ष का आरोप है कि पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

सीएम धामी का कहना है कि SIR अभियान पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसका मकसद सिर्फ फर्जी मतदाताओं, अपात्र लोगों और बाहरी घुसपैठियों के नाम हटाकर वोटर लिस्ट को शुद्ध करना है।

SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, यह पहले भी होती रही है। विपक्ष बेवजह डर फैला रहा है। जो लोग सालों तक जनता को भ्रमित करते रहे, अब उनका झूठा नैरेटिव नहीं चल रहा इसलिए वे विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!