खुद के ट्रक में मिला चालक का शव, अमरोहा के अजय की मौत ने बढ़ाया सस्पेंस; पुलिस जांच में जुटी

0
image377

दिनेशपुर के जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े कंटेनर में अमरोहा निवासी चालक अजय पाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दिनेशपुर शहर में अमरोहा के ट्रक ड्राइवर का शव उसी के ट्रक में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक, जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े एक कंटेनर में उसका चालक मंगलवार सुबह मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अजय पाल (53) निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!