डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस, 140 शिकायतों में कई का मौके पर निस्तारण

0
IMG-20260821-WA0078_copy_806x538

अमीषा भट्ट

Slug:समाधान दिवस: 140 शिकायतें पहुंचीं डीएम के पास, मौके पर हुआ निस्तारण; जमीन विवादों में आई कमी

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 140 शिकायतें डीएम के समक्ष आईं। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और बड़ी संख्या में शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण करवाया।


​समाधान दिवस को लेकर जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर समाधान दिवस में जमीन से जुड़े मामलों (लैंड डिस्प्यूट) की भरमार रहती थी, लेकिन इस बार तुलनात्मक रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों की संख्या काफी कम रही, जो एक सकारात्मक बदलाव दर्शाता है।


​डीएम ने आगे बताया कि इस बार विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिक देखने को मिलीं। इनमें मुख्य रूप से जल संस्थान (पेयजल व्यवस्था) और वन विभाग (फॉरेस्ट) से जुड़े कई प्रकरण सामने आए।
​जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों की स्थलीय जांच कर उन्हें तय समयसीमा के भीतर हल किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दो-टूक कहा कि जनहित के कार्यों और शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *