देहरादून में आज से पर्यटकों के लिए खुला FRI, बढ़ी एंट्री फीस के साथ शुरू हुआ प्रवेश
देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (FRI) को लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर पर्यटकों और आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते संस्थान को जनवरी 2026 में बंद कर दिया गया था, जिसे अब दोबारा शुरू कर दिया गया है।
संस्थान प्रशासन की ओर से नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत पर्यटकों के लिए प्रवेश नियमों में बदलाव किया गया है। परिसर में आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा भी निर्धारित की गई है, ताकि आने वाले पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।
इसके अलावा परिसर में वाहन पार्किंग के लिए भी अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। दोपहिया वाहनों से लेकर निजी कार और बसों तक के लिए नई पार्किंग दरें लागू की गई हैं। एफआरआई प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
देहरादून का FRI अपनी ऐतिहासिक इमारत, हरियाली और पर्यटन आकर्षण के कारण देशभर के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।
