डीएम चमोली ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन, 11 नवंबर को रहेगा भाई दूज का अवकाश
अमीषा भट्ट
चमोली, 24 सितंबर 2026 (सू.वि.)
*चमोली में स्थानीय अवकाश की तिथियों में संशोधन, 11 नवंबर को रहेगा भाई दूज का अवकाश*
जिलाधिकारी चमोली द्वारा जनपद में वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की सूची में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को भाई दूज का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
पूर्व में पितृ विसर्जन के लिए 10 अक्टूबर 2026 को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था।
जिलाधिकारी द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। अन्य घोषित स्थानीय अवकाश यथावत रहेंगे।
जनपद में घोषित स्थानीय अवकाशों की संशोधित सूची के अनुसार 18 नवंबर 2026 को गोपेश्वर मेला तथा 23 दिसंबर 2026 को अनुसूया मेला/दत्तात्रेय जयंती का स्थानीय अवकाश पूर्ववत रहेगा।
