डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के मालवीय नगर में रूम मीटिंग कर सुनी जनसमस्याएं, जनता से सीधा संवाद कर समाधान का दिया भरोसा
अमीषा भट्ट
ऋषिकेश : 12 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मालवीय नगर में वीरभद्र महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पूजा गौड़ के आवास पर रूम मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाया गया है। बीते 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की यात्रा ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इस प्रकार की रूम मीटिंग के माध्यम से लोगों के विचारों, अपेक्षाओं और समस्याओं को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास तथा जनहित के कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, विनीता वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, कल्पना राजपूत, जयराम जी, सरस्वती देवी, बी.डी. भट्ट, वीरा नेगी, रुक्मणी भट्ट, विमल पवार, कमल चतुर्वेदी, सतपाल राजपूत, मीनाक्षी कश्यप, रीना सिंह, तुलसी जी, सरिता नौटियाल, शुभम रावत, प्रतिमा रावत, कृष्णा रावत, आदर्श भटनागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
