एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

0
IMG-20260722-WA0069_copy_538x538

अमीषा भट्ट

हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद

बरामद मादक पदार्थों को अभियुक्त सहारनपुर से तस्करी कर लाया था देहरादून

हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 21-07-2026 को रायपुर पुलिस को नशा तस्करों द्वारा देहरादून में हाईप्रोफाइल ड्रग एमडीएमए को तस्करी कर लाये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए दिनांक: 21/22-07-26 की देर रात्रि में अरण्य विहार क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक खाली प्लॉट के पास से 01 अभियुक्त दानिश पुत्र नजीर को लगभग 30 लाख रू0 मूल्य की कुल 40.75 ग्राम स्मैक व 48.55 ग्राम डक्ड। ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्व थाना रायपुर मु0अ0सं0-289/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद ड्रग्स वह सहारनपुर में एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वह देहरादून में होने वाली हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की फिराक में था।

अभियुक्त से पूछताछ में नशा तस्करी में लिप्त कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 1- दानिश पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम नागल, थाना नागल सहारनपुर, उम्र 32 वर्ष*बरामदगी:* 1- 48.55 ग्राम MDMA2- 40.75 ग्राम स्मैक*( अनुमानित मूल्य लगभग 30 लाख रू0 )**पुलिस टीम:* 1- उ0नि0 संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर 2- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी मयूर विहार 3- का0 विनोद 4- का0 प्रेम पवार 5- का0 मुकेश कंडारी 6- हे0का0 किरण (एसओजी) देहरादून।7- पीआरडी प्रियांजुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!