एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस की सख्ती, शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने वाला गिरफ्तार
अमीषा भट्ट
*थाना नेहरु कॉलोनी*
*हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस*
*शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी*
*शराब पीकर मारपीट करने वाले 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने व शांति व्यवस्था बाधित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 13/09/2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुमननगर धर्मपुर में एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर पर हंगामा एवं हुड़दंग कर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर जितेन्द्र डंगवाल पुत्र स्व0 श्री गिरी डंगवाल नाम के व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में हो-हल्ला व हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना तथा और अधिक उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।
*विवरण :*
जितेन्द्र डंगवाल पुत्र स्व0 श्री गिरी डंगवाल, निवासी सुमननगर, धर्मपुर, देहरादून, उम्र- 53 वर्ष
