एसएसपी श्वेता चौबे 0के निर्देशन में टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260904-WA0003_copy_800x538

अमीषा भट्ट

पुलिस कार्यालय जनपद टिहरी गढ़वाल।
दिनांक:- 04-09-2026

*_श्रीमती श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद_*

*_अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार_*

*_अभियुक्त के कब्जे से 16 पेटी अंग्रेजी शराब एवं घटना में प्रयुक्त DATSUN GO कार बरामद कर की गई  जब्त*

🔸 पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अवैध शराब, जुआ-सट्टा आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

🔹 अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

🔸 इसी क्रम में थानाध्यक्ष लम्बगांव द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।

*चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता*

🔹 दिनांक 03-09-2026 को थाना लम्बगांव पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक DATSUN GO कार को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही कुल 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

🔸 मौके पर पुलिस द्वारा वाहन चालक/अभियुक्त नीरज पुत्र ओमपाल, निवासी MT-288, कोटी कॉलोनी, नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन DATSUN GO कार को भी कब्जे में लिया गया।

🔹 बरामद अवैध शराब के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लम्बगांव पर मुकदमा अपराध संख्या 20/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
नीरज पुत्र ओमपाल
निवासी:- MT-288, कोटी कॉलोनी, नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल।

*बरामदगी का विवरण*

(1) 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
(2) DATSUN GO कार (घटना में प्रयुक्त वाहन)

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 जगजीत सिंह
2-अ0उ0नि0 आनंद सिंह
3-हे0का0 हर्षपाल सिंह

👉🏻 टिहरी पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब एवं नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!