एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 409 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार
अमीषा भट्ट
🚨 *_ऑपरेशन प्रहार के तहत SSP श्रीमती श्वेता चौबे की टीम का नशा तस्करों पर फिर से करारा प्रहार।_*
*_थाना मुनि की रेती एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 409 ग्राम अवैध चरस बरामद_*
*_ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत टिहरी पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई_*
🔶 मुनि की रेती। उत्तराखण्ड राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान” के तहत टिहरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना मुनि की रेती पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
🔷 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
🔶 इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निर्देशन में थाना मुनि की रेती पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 27.08.2026 की सायंकाल थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत ढालवाला के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
🔷 चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी संख्या UK-14M-8119 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 409 ग्राम अवैध चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया।
🔶 पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त चरस को वे घनसाली क्षेत्र से लेकर आए थे तथा इसकी तस्करी कर रहे थे। बरामद मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री को पुलिस टीम द्वारा कब्जे में लेकर दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
🔷 बरामदगी के संबंध में थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 93/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
🔶 पुलिस जांच में यह भी प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त सागर पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, जिसके संबंध में थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0 15/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है।
🔷 टिहरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के स्रोत, तस्करों एवं सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1.सागर पुत्र गोपाल
निवासी—हाल किराएदार राजू होटल, तपोवन, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल
मूल निवासी—छतरी वाला कुआँ, थाना मानकमऊ, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
उम्र—24 वर्ष
2.धर्म सिंह राणा पुत्र स्व0 अव्वल सिंह
निवासी—गंगी, पोस्ट घुत्तू, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल
उम्र—50 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
– 409 ग्राम अवैध चरस
– 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
– 01 स्कूटी संख्या UK-14M-8119
*अभियुक्त सागर का आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 15/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ऋषिकेश
*पुलिस टीम थाना मुनि की रेती*
1.व0उप0नि0 योगेश चंद्र पांडेय
2.उपनिरीक्षक आशीष रावत, चौकी प्रभारी ढालवाला
3.हे0का0 30 संदीप कुमार
4.हे0का0 30 स0पु0 सुंदर
*एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम*
1.निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला, प्रभारी एएनटीएफ मय टीम
2.अपर उपनिरीक्षक कपिल यादव
3.हे0का0 03 विपुल
4.हे0का0 44 रवींद्र सिंह
*टिहरी पुलिस की अपील*
👉🏻टिहरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नशे के अवैध कारोबार अथवा मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
“नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
ड्रग्स-फ्री देवभूमि के संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”
