मा.मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत जनपद के लाभार्थियों के लिए 4.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

0
IMG-20260719-WA0016_copy_429x538

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणकारी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में चम्पावत जनपद के विभिन्न लाभार्थियों हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 4,10,000/- रुपये (चार लाख दस हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस स्वीकृत धनराशि को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित करते हुए नियमानुसार ससमय वितरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त इस निर्देश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी है।शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इस स्वीकृत धनराशि का भुगतान नियमानुसार केवल उन्हीं लाभार्थियों को किया जाएगा जो सूची में शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को अधिकतम 3 माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है, तो उस धनराशि का चेक या बैंक ड्राफ्ट आहरण-वितरण अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पक्ष में आवश्यक विवरण सहित शासन को वापस लौटा दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र (G.F.R 19-A) प्रेषित किया जाएगा।वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य मंत्री के विवेकाधीन कोष से ऐसी कोई सहायता प्राप्त न हुई हो। इसके लिए लाभार्थियों से एक स्व-प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा।

पात्रता की गहन जांच के साथ-साथ नियमानुसार आवश्यक पहचान पत्र एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त करने के उपरांत ही सहायता राशि का हस्तांतरण एकाउंट पेयी चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, 25,000/- रुपये से अधिक की धनराशि वाले मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शपथ पत्र और विवाह से संबंधित प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।

पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त 27 लाभार्थियों की सूची और उन्हें आवंटित धनराशि का विवरण जनपद कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से इस कल्याणकारी राशि का वितरण सुनिश्चित करने और समस्त आवश्यक अभिलेखों को जनपद स्तर पर सुरक्षित रखते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं।लाभार्थियों के नाम निम्नवत है

1. श्रीमती सीता ओली, निवासी सीमेंट रोड, वार्ड नं-0-8, टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड

2. श्री राम सिंह मेहता, ग्राम-काण्डा, पो०ओ०-दूधपोखरा काण्डा, चम्पावत, उत्तराखण्ड

3. श्री ज्वाला दत्त जोशी, ग्राम पंचायत-चौड़ाक्युराली, पो०ओ०-बिरगुल, चम्पावत, उत्तराखण्ड

4. श्री शंकर दत्त, ग्राम-नधान, पो०ओ०-चम्पावत, उत्तराखण्ड

5. श्री गिरीष चन्द्र जोशी, ग्राम-वगेडी, पो०ओ०-धौन, चम्पावत, उत्तराखण्ड

6. श्री दिनेश सिंह मनराल, ग्राम-मल्ला मानर, पो०ओ०-मदन मल्ला, खेतीखान, चम्पावत, उत्तराखण्ड

7. श्री भुवन चन्द्र कलडिया, ग्राम-कालूखान, पो०ओ०-गूंठग चम्पावत, उत्तराखण्ड

8. श्रीमती जसी देवी, ग्राम-कालूखान, पो०ओ०-गूँठ गरसाडी, चम्पावत, उत्तराखण्ड

9. श्री प्रयाग दत्त, ग्राम-कालूखान, पो०ओ०-गुंठगरसाडी, चम्पावत, उत्तराखण्ड

10. सुश्री बबीता पाण्डेय, ग्राम पंचायत-मल्ली मादली, चम्पावत, उत्तराखण्ड

11. श्री धीरज पाण्डेय, ग्राम पंचायत-मल्ली मादली, चम्पावत, उत्तराखण्ड

12. श्रीमती बेबी त्रिवेदी, निवासी-वार्ड नं०-0-9 घसियारा मण्डी टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड

13. श्रीमती कलावती भट्ट, निवासी-देशी फार्म कैनाल रेंज, बनबसा, चम्पावत, उत्तराखण्ड

14. श्रीमती ऊषा देवी, निवासी-नगर पंचायत बनबसा, चम्पावत, उत्तराखण्ड

15. श्रीमती लक्ष्मी देवी, निवासी-नगर पंचायत बनबसा, चम्पावत, उत्तराखण्ड

16. श्रीमती बबीता जोशी, ग्राम-चंदनी बनबसा, चम्पावत, उत्तराखण्ड

17. श्रीमती सविता देवी, निवासी-वार्ड नं०-0-6, लाल इमली पड़ाव, टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड

18. श्रीमती सरस्वती देवी, ग्राम-उचौलीगोठ, टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड

19. श्री प्रहलाद सिंह, ग्राम-उचौलीगोठ, तह०-पूर्णागिरी, चम्पावत, उत्तराखण्ड

20. श्रीमती पार्वती देवी, ग्राम-उचौलीगोठ, टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड

21. श्री प्रियांशु महर, ग्राम-उचौलीगोठ, टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड

22. श्रीमती कविता, ग्राम-पुनावे, पो०ओ०-सैन्दर्क, चम्पावत, उत्तराखण्ड

23. श्री प्रकाश चन्द्र खर्कवाल, निवासी-विष्णुपुरी कालोनी, मोहनपुर टनकपुर, चम्पावत

24. श्रीमती सबली, ग्राम-मनिहारगोठ, टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड

25. श्रीमती सायरा खातून, ग्राम-मनिहारगोठ, पो०ओ०-टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड

26. श्रीमती भागीरथी देवी, ग्राम बडोली, पो०ओ० ठांटा, लोहाघाट, चम्पावत, उत्तराखण्ड

27. श्री संजय जोशी, ग्राम खोला मुगर, पो०ओ० बाराकोट, चम्पावत, उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!