कर्णप्रयाग हिंसा प्रकरण में गिरफ्तार चार निहंगों को मिली जमानत

0
image308

चमोली। कर्णप्रयाग में हुए विवाद और हिंसा से जुड़े मामले में गिरफ्तार चार निहंग सिखों को अदालत से जमानत मिल गई है। सभी आरोपियों की रिहाई न्यायालय द्वारा निर्धारित शर्तों के पालन के बाद होगी।

यह मामला स्थानीय लोगों और निहंगों के बीच हुए टकराव के बाद सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।

हाल के दिनों में इस विवाद को लेकर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और मामले की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!