प्यार की खौफनाक दास्तां: संबंधों की खींचतान ने ले ली आरती की जान; तनाव, विवाद और पारिवारिक कलह बनी मौत का कारण

0
Screenshot_2026-07-16-10-28-09-38_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12~2_copy_1024x505

राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को जहर देकर हत्या करने का अरोप लगा है। मियांवाला में हुई आरती की हत्या के पीछे जो वजहें निकलकर सामने आ रही हैं वह संबंधों की खौफनाक दास्तां बयां कर रही हैं। ये सनसनीखेज वारदात एक ऐसे रिश्ते की कहानी बयां कर रही हैं, जो लंबे समय से तनाव, विवाद और पारिवारिक कलह का कारण बना हुआ था। पुलिस जांच और परिजनों के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि विवाहेत्तर संबंध को लेकर दोनों परिवारों में तनाव था और आखिरकार इसी खींचतान का अंत आरती की हत्या के रूप में हुआ।मृतका के पति अनिल बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी आरती लंबे समय से प्रमेन्द्र नेगी के संपर्क में थी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह न तो उनकी बात सुन रही थी और न ही अपने मायके पक्ष की सलाह मान रही थी। परिवार के लोगों ने भी उसे इस संबंध को समाप्त करने के लिए समझाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।उधर, हत्यारोपी प्रमेन्द्र नेगी की पत्नी भी इस रिश्ते से बेहद परेशान थी। बताया जा रहा है कि घटना से करीब तीन दिन पहले वह आरती के घर पहुंची थी, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। प्रमेन्द्र की पत्नी चाहती थी कि उसके पति का विवाहेत्तर संबंध हमेशा के लिए खत्म हो जाए, जबकि आरती का पति भी लगातार अपनी पत्नी पर इस रिश्ते को समाप्त करने का दबाव बना रहा था। दोनों परिवारों की ओर से संबंध खत्म कराने की कोशिशों के बावजूद विवाद लगातार बढ़ता गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!